आरकेएसएमबीके के प्रथम आकलन के तहत स्कूलों का किया निरीक्षण
फलोदी। जिले की विभिन्न विद्यालयों का जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी द्वारा आरकेएसएमबीके के प्रथम आकलन का निरीक्षण किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सदावता, चाँडो की ढाणी व बेंगटी कल्ला में आरकेएसएमबीके के प्रथम आकलन का निरीक्षण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा फलोदी राजेंद्र प्रसाद शर्मा , किशोर कुमार बोहरा,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी फलोदी एवं सोना राम ,शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी द्वारा किया गया। बताया कि इन विद्यालयों में विभाग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार एवं सुव्यवस्थित तरीके से परीक्षा का संचालन हो रहा था।