साइंस एकेडमी ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
बयाना। सरस्वती सेवा संस्थान द्वारा संचालित साइंस एकेडमी ने 9बां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संस्था चेयरमैन केशवदेव शर्मा,प्रिंसिपल मनोज शर्मा,कोर्डिनेटर डॉ0 कुमार शास्त्री के सानिध्य में मनाया गया। योग प्रशिक्षक दर्शनबाला खत्री ने योग के प्रासंगिक महत्वपूर्ण विन्दुओं पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि योग सबके लिए जरूरी है।स्वस्थ शरीर में स्वस्थ आत्मा का वास होता है।हम सब को मन को स्वस्थ रखने के लिए नियमित योगाभ्यास करना चाहिए।साइंस एकेडमी निदेशक पंकज पाठक ने बताया कि समय समय पर इस प्रकार के समसामयिक आयोजनों से छात्रों को रचनात्मकता प्राप्त होती है।अभी एकेडमी के द्वारा आई आई टी व् नीट्स आदि की फाउंडेशन क्लासेज एक्सपर्ट फैकल्टीज के साथ चलाई जा रही हैं।उन्होंने हुक्मनामा संवाददाता को बताया कि क्षेत्रीय प्रतिभा सम्पन्न बालकों को कोटा,सीकर की ओर तैयारी के लिए नही जाना होगा।एकेडमी यह तैयारी यहीं कराने में पूर्ण सक्षम है।इस मौके झम्मन लाल,गजराज दायमा,मनोज कुमार,पवन त्रिपाठी,विश्वेन्द्र खटाना, वीरेंद्र गुर्जर,अंकित तिवारी,राहुल नगाइच,रामवीर,लक्ष्य शर्मा,सुनीता शर्मा,रवीना पाठक,इंदु शर्मा,रीना नारंग,कंचन सोनी,रूचि शर्मा,मनीषा,महका शर्मा आदि मौजूद रहे।