Dark Mode
मदर वर्ल्ड स्कूल में साइंस एक्सबिशेन समारोह आयोजित

मदर वर्ल्ड स्कूल में साइंस एक्सबिशेन समारोह आयोजित

कुचेरा . कुचेरा शहर के राजकीय समुदाय स्वास्थ्य केंद्र कुचेरा के पास स्थित मदर वर्ल्ड स्कूल में साइंस एक्सबिशेन का आयोजन किया गया । जिसमे विद्यालय के कक्षा 6 से 12वीं तक के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिसा लिया तथा विभिन्न तरह के प्रोजेक्ट बनाकर प्रस्तुत किये। विद्यालय में साइंस एक्सबिशेन की शुरुवात माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ विशेष अतिथि रामप्रकाश कस्वा, मेहबूब तगाला, रामकिशोर शर्मा , श्रवण जी शर्मा , हरेंद्र तांडी , विक्रम सामरिया तथा नरसिंह कड़ेल कुचेरा व्यापार मंडल अध्यक्ष रविंद्र कुमार जैन की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित करके विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया । इस प्रदर्शनी के दौरान संस्था के प्रसाशक प्रशांत सिंह ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के बच्चों व विज्ञान संकाय के अध्यापकों ने कड़ी मेहनत की तथा बच्चों को उचित मार्गदर्शन करते हुए एक्सबिशेन को सफल बनाया । कार्यक्रम के दौरान प्रशांत सिंह ने बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु भविष्य में विभिन्न तरह की गतिविधियां में भाग लेने हेतु मार्गदर्शन किया तथा विद्यालय के विज्ञान संकाय के व्याख्याता रसायन विज्ञान के अनवर खान , जीव विज्ञान के राहुल सिंह , भौतिक विज्ञान के मोहम्मद अशीब तथा नेहा चावला आदि को उनकी मेहनत व बच्चों के प्रति समर्पित भाव के लिए धन्यवाद दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!