Dark Mode
मानोता जाटान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन। 

मानोता जाटान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन। 

 
खेतड़ी/लोकमत। उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मानोता जाटान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र चेजारा ने बताया की विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के 36 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने कबाड़ के जुगाड़ से मॉडल  तैयार करके प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी में वरिष्ठ अध्यापक सुमन डूडी का विशेष योगदान रहा। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मोहित कुमार कक्षा 8 नें डीजे साउंड का मॉडल तैयार किया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले दीपक कक्षा 8 व दौलत कक्षा 9 ने विद्युत घंटी का मॉडल तैयार किया। तृतीय स्थान पर  संयुक्त रूप से पवन एवं देशराज रहे। इन्होंने विद्युत दीपक व झूला के मॉडल बनाये। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों ने विद्युत झूला, पानी से जलने वाला दीपक, नोट छपाई मशीन, टेलीस्कोप, वर्षा जल संरक्षण, हाइड्रोलिक जैक, टेबल लैंप, पवन चक्की, स्वसन तंत्र सहित अनेक  मॉडल तैयार किए।
इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र चेजारा ने स्कूली बच्चों का हौसला आफजाई करते हुए कहा कि बीच-बीच में बच्चों के बीच इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने से उसका बौद्धिक, मानसिक के साथ व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है । वहीं निर्णायक मंडल को प्रस्तुत प्रदर्शनी में भाग लिए प्रतियोगियों के पुरस्कार विजेताओं का चयन करने में काफी जद्दोजहद करना पड़ा। मॉडल तैयार करने वाले विद्यार्थियों का विज्ञान के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित कर इनाम देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पूर्व अध्यापक गुरुदयाल ढाका,  संजय कुमार,  विनीत कुमार,  मंजू कुमारी,  वर्षा धाभाई, तेजाराम मीणा,  मीना, संजयवीर, दिलीप कुमार, ओमलता, सुमित्रा ,मोनिका शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!