Dark Mode
वर्ल्ड कप 2027 के लिए स्कॉटलैंड तैयार

वर्ल्ड कप 2027 के लिए स्कॉटलैंड तैयार

एडिनबर्ग। स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम के कोच ओवेन डॉकिन्स ने कहा है कि उनकी टीम 12 साल का सूखा खत्म करने और अगले साल होने वाले आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने की अच्छी स्थिति में है। स्कॉटलैंड आखिरी बार वनडे विश्व कप 2015 में खेली थी। स्कॉटलैंड ने आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 टूर्नामेंट में अच्छी कोशिशों के बाद अगले साल के क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर इवेंट के लिए जगह बना ली है। वे अब अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले विश्व कप में क्वालीफाई करन से एक कदम दूर हैं। स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की करने के लिए 2027 की शुरुआत में क्वालीफायर इवेंट में टॉप चार में जगह बनानी होगी। ओवेन डॉकिन्स ने क्रिकेट स्कॉटलैंड बातचीत में कहा, "हम अभी अच्छी जगह पर हैं। इस सीरीज ने हमारी टीम के कैरेक्टर और क्षमता को दिखाया है। ग्लोबल क्वालीफायर के लिए क्वालीफिकेशन हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि है, और इसमें शामिल हर कोई हमारी तरक्की पर गर्व कर सकता है।" उन्होंने कहा, "वनडे क्रिकेट वैश्विक गेम के लिए एक बहुत जरूरी फॉर्मेट बना हुआ है, और अगर हम दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वर्ल्ड कप तक पहुंचते हैं तो यह एक शानदार कामयाबी होगी। यह एक ग्रुप के तौर पर हमारे लिए सबसे बड़ी कामयाबी होगी। यह एक ऐसा फॉर्मेट है जिसकी हमें और वर्ल्ड क्रिकेट को जरूरत है, ताकि हमारे खिलाड़ियों को विकसित होने में मदद मिल सके और हमारा खेल आगे बढ़ सके, कामयाब हो सके।" स्कॉटलैंड मे हाल ही में अपने घरेलू मैदान पर कनाडा और यूएई के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में शीर्ष टीम रही थी। डॉकिन्स ने कहा, "पिछले दो सप्ताह में कुछ शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। फिन मैक्रीथ ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया। रिची बेरिंगटन ने फाइनल में शतक लगाया। लाइल रॉबर्टसन ने डेब्यू करते हुए वनडे क्रिकेट इतिहास का चौथा सर्वश्रेष्ठ स्पेल फेंका। हालांकि, मुझे सबसे जयादा संतुष्टि टीम के प्रदर्शन से मिलती है।" उन्होंने कहा, "यह सफलता किस्मत की वजह से नहीं है। टीम स्किल की वजह से मिली है। सफलता में टीम में शामिल सभी लोगों की कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता और समर्पण का सहयोग है। यह कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ के शानदार काम को भी दिखाता है, जिससे खिलाड़ियों को अपनी योजना में ज्यादा स्पष्टता मिली और ज्यादा फिट, ज्यादा मजबूत और बेहतर तरीके से टिके रहने और उन कड़े गेम जीतने में मदद मिली।"

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!