Dark Mode
स्काउट बालकों ने परिंड़े बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया 

स्काउट बालकों ने परिंड़े बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया 

बून्दी. शहर के गुरुनानक क्षेत्र में शनिवार को आरकेडिया एकेडमी के स्काउट बालकों ने हरियाणवी संरक्षण संगोष्ठी के साथ पक्षियों हेतु मिट्टी के परिंडे बांधे गए।   संस्था प्रधान शिल्पा भार्गव, प्रभारी सीमा सिंह एवं यूनिट लीडर निर्मला गॉड के नेतृत्व में नेशनल ग्रीन कोर इको क्लब सदस्यों एवं स्काउट ने  प्रकृति विनाश के मानवीय कारणों का मंथन किया । 

 कार्यक्रम समन्वयक सर्वेश तिवारी ने बताया कि भावी पीढ़ी में प्रकृति संरक्षण के प्रति संस्कार सृजित करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में इको क्लब के  सदस्य कब स्काउट बालक लविश पंचोली, श्रेयांश, दर्शित गौतम, अरिहंत जैन,  वैभव पंचोली, प्रखर, मौलिक, रूद्र प्रताप सिंह दर्शित वैष्णव तथा स्काउट नीयोर शर्मा आदि ने परिंडों में जल भरकर इस  कार्य को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

संस्था प्रधान भार्गव ने स्काउट बालकों को  दैनिक जीवन मे पर्यावरण संरक्षण की आदतों को  शामिल करने हेतु प्रेरित किया। सीमा सिंह ने  परिंडा कार्यक्रम की महत्ता का परिचय देंतें  कहा कि  प्रत्येक व्यक्ति अपने घर में परिंडे बांधे  जिससे ग्रीष्मकाल में पक्षियों के लिए शीतल जल की व्यवस्था हो सके। यूनिट लीडर निर्मला गौड़ ने आभार प्रकट किया। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!