Dark Mode
स्काउट गाइड गतिविधियां बच्चों को अनुशासित बनाती है : एसीबीईओ खदाव

स्काउट गाइड गतिविधियां बच्चों को अनुशासित बनाती है : एसीबीईओ खदाव

खींवसर। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजूराम खदाव ने ब्लॉक के सभी उच्च प्राथमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों में स्काउट व गाइड गतिविधियों को नियमित संचालित करने के सख्त निर्देश दिए, एसीबीईओ खदाव ने बताया कि जिन स्कूलों ने अभी तक स्काउट गाइड हेतु रजिस्ट्रेशन नही कराया है, 15 जनवरी 2024 तक आवश्यक रूप से अपना रजिस्ट्रेशन कराये तथा सभी स्कूल स्काउट गाइड गतिविधि को कार्ययोजना बनाकर दैनिक रूप से संचालित करें ताकि बच्चों में अनुशासन, समाज सेवा व राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित हो सकें,स्काउट का नारा है प्रतिदिन एक अच्छा काम करो । इसका मतलब है कि बदले में कुछ भी उम्मीद किए बिना हर दिन दूसरों की मदद के लिए कुछ करना। इसका मतलब है कि स्काउट्स समुदाय और पर्यावरण की देखभाल में अपनी भूमिका निभाते हैं।ब्लॉक में इसकी मोनिटरिंग व गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संघ का गठन किया गया है, जिसमे राउप्रावि ढिंगसरा नम्बर 2 के अध्यापक सुरेंद्र जाजड़ा को सचिव व महात्मा गांधी स्कूल खींवसर के अध्यापक राजेश फुलवारियां को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!