स्काउट गाइड राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर संपन्न
सरदारशहर . राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय के तत्वाधान में बुनियादी उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट गाइड राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर में सर्व धर्म प्रार्थना के साथ प्रातः कालीन सत्र शुरू हुआ। शिविर में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक गौड़ रतनगढ़ संघ के सचिव नरेंद्र कुमार स्वामी सीओ स्काउट महिपाल सिंह तंवर आदि के मुख्य अतिथि में ध्वाजावतरण व साथ राष्ट्रगान के साथ शिविर का समापन हुआ । इस अवसर पर गौड़ ने कहा कि स्काउट गाइड पशु पक्षियों का मित्र और प्रकृति प्रेमी होता है स्काउट गाइड ईमानदार और विनम्र होता है। संघ के सचिव बाबूलाल स्वामी ने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले सभी स्काउट गाइड को उपस्थिति प्रमाण पत्र दिया गया । राज्य पुरस्कार पंजीकरण करवाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्काउट गाइड द्वारा विभिन्न प्रकार के पायनियरिंग प्रोजेक्ट बनाये गये जैसे अस्थाई फ्लेग पोल ,बैग स्टैंड शेल्टर आदि। शिविर में विभिन्न विषयों जैसे मैप रीडिंग कैम्पास सिगनलिंग हाइक ,खोज के चिन्ह ,अनुमान लगाना प्राथमिक उपचार शेल्टर ट्रेसल ,लेसिंग गांठें आदि का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में शिविर संचालक सत्यनारायण स्वामी ट्रेनिंग काउंसलर, ललित वर्मा ,गोपाल लाल बैरवा, सुरेश कुमार घोटड़, विनोद कुमार मीणा ,गोविंद प्रसाद गौड़, राजेश बसेरा, ओम प्रकाश सिकराली, पुष्पा पूनिया, मीनाक्षी अग्रवाल ,कृष्णा प्रजापत, अरुण शर्मा, कृष्णा चौधरी, मोहर सिंह, ताराचंद, रामचंद्र प्रजापति रामजस बरोड़, रतनलाल ,अंजु आदि दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।