Dark Mode
स्काउट गाइड रेंजर्स ने शिविर में लिया भाग

स्काउट गाइड रेंजर्स ने शिविर में लिया भाग

मदनगंज किशनगढ़। रतनलाल कंवरलाल पाटनी गर्ल्स कॉलेज की स्काउट गाइड रेंजर ने पुष्कर में आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। शिविर के अंतर्गत रेंजर्स को बीपीएस 6 का प्रशिक्षण व प्राथमिक उपचार से संबंधित प्रायोगिक परीक्षाएं ली गई। जिससे रेंजर्स में नेतृत्व के विकास आत्म नियंत्रण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला। कॉलेज प्रबंध समिति के निदेशक एवं सचिव सुभाष अग्रवाल ने कहा कि सीखने सिखाने की प्रक्रिया जीवन में अनवरत चलती है, जो हमें सदैव अपने लक्ष्य तक पहुंचाती है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा ने बताया कि चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में रेंजर्स ने बहुत कुछ सीखा जिसका लाभ उन्हें भविष्य में प्राप्त होगा। स्काउट गाइड रेंजर्स लीडर व सहायक आचार्य सुगंधा मंत्री ने बताया कि शिविर का आयोजन रेंजर्स में नेतृत्व क्षमता और कौशल विकास बढ़ाने हेतु किया गया। शिविर में कॉलेज के शिक्षा विभाग की सहायक आचार्य ज्योति शर्मा ने सहयोग दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!