Dark Mode
स्काउट गाइड ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

स्काउट गाइड ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

सरदारशहर।  राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय के तत्वाधान में बुनियादी उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट गाइड राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन प्रातः कालीन सत्र का शुभारंभ उपखंड अधिकारी बिजेंद्र सिंह एवं विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद व्यास ने ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी ने कहा कि स्काउट गाइड सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करने में सहयोग करता है एवं विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं में स्काउट गाइड देश सेवा के लिए हमेशा तैयार रहता है। विकास अधिकारी ने कहा कि स्काउट गाइड गतिविधि देश के लिए सुसभ्य एवं अनुशासित नागरिक तैयार करने की पाठशाला है। शिविर के दौरान स्वीप कार्यक्रम के तहत स्काउट गाइड द्वारा मतदाता जागरूकता एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली निकाली गई। रैली को एसडीएम और विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बाबेल चौक से होती हुई गांधी चौक पहुंची। संघ के सचिव बाबूलाल स्वामी ने बताया कि शिविर में सुजानगढ़, रतनगढ़, तारानगर एवं सरदारशहर के 245 स्काउट गाइड भाग ले रहे हैं। शिविर में विभिन्न विषयों जैसे मैप रीडिंग, कैम्पास, सिगनलिंग, हाइक खोज के चिन्ह, अनुमान लगाना, प्राथमिक उपचार, शेल्टर ट्रेसल, लेसिंग गांठें आदि का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में स्काउट सीओ महिपालसिंह तंवर एवं सीओ गाइड अभिलाषा मिश्रा, रतनगढ़ के सचिव नरेंद्रकुमार स्वामी, पूर्व सीओ स्काउट संजय सहगल  आदि का स्थानीय संघ की ओर से सम्मान किया गया। शिविर में शिविर संचालक सत्यनारायण स्वामी, ट्रेनिंग काउंसलर ललित वर्मा, गोपाललाल बैरवा, सुरेश कुमार घोटड़, विनोद कुमार मीणा, गोविंद प्रसाद गौड़, राजेश बसेरा, ओमप्रकाश मेघवाल, पुष्पा पूनिया, मीनाक्षी अग्रवाल, कृष्णा प्रजापत, अरुणा शर्मा, कृष्णा  चौधरी, मोहरसिंह, ताराचंद, लालचंद बिस्सु, नरेश कुमार, रामचंद्र प्रजापति, रामजस बरोड़, रतनलाल, अंजु आदि दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में विभिन्न विषयों जैसे नियम प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गीत, राष्ट्रगान, प्राथमिक उपचार, पायनियर कैम्पास शिविर कला आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!