स्काउट रेंजर दार्जिलिंग भ्रमण के लिये रवाना
लालसोट। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड संघ लालसोट की 2 रेंजर को स्काउट संघ के आजीवन सदस्य एडवोकेट बाबू लाल हाड़ा एवं सचिव श्रीकांत शर्मा ने माला पहनाकर एवं मुंह मीठा करवाकर 8 जून से 12जून तक चलने वाले राज्य स्तरीय दार्जिलिंग भ्रमण शिविर के लिये रवाना किया । इस अवसर पर आजीवन सदस्य एडवोकेट हाड़ा ने कहा कि लालसोट स्काउट गाइड संघ बुलंदियों को छू रहा है एवं स्काउट गाइड को आगे बढ़ाने के लिये निरंतर प्रयास कर रहा है,जिससे लालसोट परिक्षेत्र के बालक एवम् बालिकाओं का सर्वांगीण विकास हो रहा है । स्काउट सचिव ने बताया कि राजकीय कन्या महाविद्यालय लालसोट से स्नेहा खंडेलवाल एवं सावित्री बाई ओपन रेंजर टीम से शिवानी शर्मा को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग भेजा गया है, ।