स्काउट्स ने निकाली प्रभात फेरी
फतेहपुर शेखावाटी । महात्मा गॉंधी जीवन दर्शन समिति फतेहपुर के तत्वावधान में अंबेडकर सर्किल से पंचायत समिति कार्यालय तक प्रभात फेरी का आयोजन स्काउट्स द्वारा संयोजक मोतीराम महिचा के कुशल नेतृत्व में हुआ । विकास अधिकारी सुनील ढाका,तहसीलदार रामचंद्र गुर्जर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया ।गांधीजी के जीवन से संबंधित एवं शांति और अहिंसा के प्रेरक गगनभेदी नारेबाजी के साथ लोगों को शांति एवं अहिंसा का संदेश देते हुए पंचायत समिति परिसर में पहुंचने पर वक्ताओं द्वारा गांधीजी के जीवन दर्शन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया ।इस अवसर पर सरपंच फूलाराम चौहान,अनिल कुमार,ब्लाक स्वीप प्रभारी धन्नाराम मीणा,व्याख्याता ताराचंद,शारीरिक शिक्षक सुभाषचंद्र नेहरा व स्काउटर ईश्वर सिंह नेहरा सहित अनेक विद्यालयों के स्काउट्स एवं छात्र- छात्राऐं उपस्थित रहे ।