Dark Mode
आयुष्मान भारत के अंतर्गत विभिन्न विभागों में की जा रही स्क्रीनिंग, बनाई आभा आईडी

आयुष्मान भारत के अंतर्गत विभिन्न विभागों में की जा रही स्क्रीनिंग, बनाई आभा आईडी

आभा आईडी से मिल सकेगी पूरी मेडिकल हिस्ट्री


सवाई माधोपुर । आयुष्मान भारत के अंतर्गत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न विभागों, कार्यालयों के अधिकारियों व कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की गई। आयुष्मान के अंतर्गत सौ दिवसीय फिट हैल्थ कैम्पेन में सभी का आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) बनाया जा रहा है।
चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा उप वन संरक्षक रणथंभौर बाघ परियोजना श्रवण कुमार रेड्डी, मानटाउन पुलिस थाना, ठाकुर मैदान सिंह कॉलेज, एचडीएफसी बैंक, देना बैंक, होटल अनुराग, पुरातन किला, अनंता पैलेस, सिद्धि विनायक में अधिकारियों व कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की गई।स्टाफ की शुगर, ब्लड प्रैशर की जांच कर हैल्थ स्क्रीनिंग की गई व उनकी आयुष्मान भारत हैल्थ अकाउंट (आभा आईडी) बनाई गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना ने बताया कि आयुष्मान भारत हैल्थ अकाउंट(आभा आईडी ) बनाने के दौरान बीएमआई(बाडी मैक्स इंडेक्स), ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच की जा रही है। ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर व सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की जा रही है। आभा आईडी में लाभार्थी की पूरी डिटेल होगी व आईडी कार्ड के माध्यम से कही भी उपचार लेने पर मरीज की पूरी हिस्ट्री चिकित्सक के पास रहेगी।
नियमित उपचार के अभाव में 60 प्रतिशत मृत्यु:- जीवनशैली में बदलाव, शुद्व भोजन का अभाव, प्रदूषण एवं गैर संचारी रोगों के प्रारंभिक अवस्था में निदान एवं नियमित समुचित उपचार के अभाव के कारण 60 प्रतिशत से अधिक मृत्यु गैर संचारी रोग के कारण होते हैं जिसमें मुख्यत कार्डियोवस्कुलर डिजीज, सीओपीडी, क्रॉनिक किडनी डिजीज, डायबिटीज, लकवा एवं कैंसर है। पोस्ट कोविड काम्पिलिकेशन भी मुख्यत यही बीमारियां है। गैर संचारी रोगों की प्रारंभिक अवस्था में निदान एवं समुचित उपचार तथा बेहतर जीवनशैली अपनाने हेतु सौ दिवसीय फिट हैल्थ कैम्पैन का चरणबद्व आयोजन किया जा रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!