Dark Mode

"विश्व उच्च रक्तचाप दिवस" पर जिले में स्क्रीनिंग कैम्प आयोजित

जयपुर। "विश्व उच्च रक्तचाप दिवस" पर जिले के राजकीय चिकित्सालयों में स्क्रीनिंग कैम्प आयोजित किए गए। शिविरों में बड़ी संख्या में रोगियों के स्वास्थ्य की जाँच की गई। इसके अलावा रैलियों, गोष्ठियों और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. हंसराज भदालिया ने बताया कि "विश्व उच्च रक्तचाप दिवस" पर जिले में स्क्रीनिंग कैम्प आयोजित किए गए। राजकीय चिकित्सालयों में आयोजित शिविरों में रोगियो के हृदय रोग, हाईपर टेंशन, डायबिटीज की जाँच कर उपचार प्रदान किया गया।

उन्होंने बताया कि "Measure Your Blood Pressure Accurately, Control It, Live Longer" थीम पर मनाए गए "विश्व उच्च रक्तचाप दिवस" पर स्क्रीनिंग कैम्पों में रोगियों व उनके परिजनों को उच्च रक्तचाप के कारण व बचाव संबंधित जानकारी दी गई।

उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. सुरेन्द्र कुमार गोयल ने बताया कि उच्च रक्तचाप रोग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 17 मई को "विश्व उच्च रक्तचाप दिवस" का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर लोगों को विभिन्न प्रभावी आईईसी माध्यमों द्वारा उच्च रक्तचाप के जोखिम के बारे में जागरूक किया गया और वाद विवाद प्रतियोगिताओं, संगोष्ठी व जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!