वृद्ध एवं असहाय लोगों की गैर संक्रामक रोगों की जांच
भुसावर. उपखंड मुख्यालय पर स्थापित वृद्धाश्रम मैं वृद्ध एवं असहाय लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श एवं दवाई दी गई । भुसावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन कस्बे में संचालित वृद्धाश्रम पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सीनियर नर्सिंग ऑफिसर चंद्रशेखर पांडे एवं अनिल कुमार द्वारा आश्रम में रहने वाले व्यक्तियों के साथ अन्य असहाय लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई गंभीर रोगों के प्रति सावधानी रखने की का परामर्श दिया गया। हृदय एवं मधुमेह रोग से पीड़ित व्यक्तियों को सही खान-पान एवं स्वास्थ्य को किस प्रकार बचाया जा सकता है, के वारे में बताते हुए समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करवाना जरूरी है । कोविड के नए आ रहे वेंरियन्ट के बारे में सुरक्षा के उपाय बताते हुए वर्तमान मौसम में बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है उन्हें जितना ठंड से बच सकेंगे उतना स्वस्थ रहेंगे!