Dark Mode
एसडीएम ने इंदिरा रसोई व स्वास्थ्य केंद्र का किया ओचक निरीक्षण

एसडीएम ने इंदिरा रसोई व स्वास्थ्य केंद्र का किया ओचक निरीक्षण

आलनियावास. उपखंड अधिकारी श्रीकांत व्यास ने कस्बे के सूचना केंद्र पर जनसुनवाई करते हुए लोगों से समस्याएं जानी। समाजसेवी ब्रह्मदेव शर्मा ने संचालित सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई। एसडीएम ने कस्बे में संचालित इंदिरा रसोई घर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली मौके पर मौजूद मरीजो से निशुल्क दवा सहित सरकारी स्तर पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। सीनियर नर्सिंग ऑफिसर देवेंद्रसिंह ने अस्पताल की व्यवस्था से अवगत करवाते हुए स्टाफ की कमी को लेकर जानकारी उपलब्ध करवाई। जनसुनवाई के दौरान महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी डीआर कुमावत सरपंच पुष्पा देवी शर्मा वार्ड पंच दिनेश नाथ घनश्याम सैनी एएनएम आशा कार्यकर्ता मौजूद थी

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!