Dark Mode
एसडीएम ने गेहूं एवं चना खरीद केन्द्रों का निरीक्षण कर दिए निर्देश

एसडीएम ने गेहूं एवं चना खरीद केन्द्रों का निरीक्षण कर दिए निर्देश

बारां। उपखण्ड अधिकारी विश्वजीत सिंह व उप रजिस्ट्रार राजेन्द्र कुमार चौहला ने सोमवार को भारतीय खाद्य निगम का विजिट कर बारदाना स्टॉक का निरीक्षण किया तथा गेहूं में एफएक्यू मापदण्डों का सेम्पल करवाकर मौके पर देखा। भारतीय खाद्य निगम के प्रबंधक आरसी मीना के अनुसार बारदाने की कोई कमी नहीं है। आवंटन अनुसार गेहूं खरीद केंद्रों को बारदाना उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रबंधक आरसी मीना ने मौके पर ही गेहूं की सैम्पलिंग करवाई। उन्होंने बताया कि कुछ क्रय केन्द्रों से एफएक्यू मापदण्डों के अनुरूप गेहूं क्रय नहीं किया जा रहा है। जमा हेतु गेहूं एफसीआई गोदाम आ रहा है उसमें सलाइटली डेमेज ग्रेन तथा डेमेज ग्रेन क्रमशः 4 प्रतिशत तथा 2 प्रतिशत से अधिक आ रहे हैं इसमें शिथिलता के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है। प्रबन्धक मीणा ने अवगत करवाया कि खरीद केन्द्रों को आवंटित बारदाने का 80 प्रतिशत बारदाना पुनः एफ. से. आई में जमा होने पर ही नया बारदाना उपलब्ध करवाया जाएगा।इसी दौरान उपखण्ड अधिकारी एवं उप रजिस्ट्रार ने कृषि उपज मंडी में गेहूं एवं चना खरीद केन्द्रों का निरीक्षण किया। गेहूं तथा चना खरीद के कुछ बैग मौके पर ही तुलवाकर देखे। उपखण्ड अधिकारी सिंह ने मंडी में छाया पानी की व्यवस्थाएं भी देखी तथा समर्थन मूल्य पर जीन्स बेचान करने आए किसानों से बातचीत की। खरीद केन्द्र प्रभारियों को किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!