स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में एसडीएमसी बैठक का हुआ आयोजन
मांडलगढ़ :- स्वामी विवेकानंद मॉडल विद्यालय में एसडीएमसी की नियमित बैठक का आयोजन किया गया । प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह राणावत ने विद्यालय एवं विद्यार्थी हित में आगामी कार्य योजना हेतु सभी सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किये। जिसके तहत विद्यालय में मरम्मत के कार्यो एवम रिक्त पदों पर संविदा पर शिक्षक लगाने का प्रस्ताव एसडीएमसी के सभी सदस्यों द्वारा लिया गया । विद्यालय विकास कोष से चल रहे विभिन्न विकास कार्यों पर बैठक में चर्चा की । बैठक के अंत में सभी एसडीएमसी सदस्यों ने विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया एवम पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ली । एसडीएमसी सदस्यों ने विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उक्त बैठक में एसडीएमसी सदस्य रणजीत सिंह शक्तावत ,विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार सनाढ्य,सुरेश कुमार त्रिपाठी, अनीता सुराणा, अल्का लड्ढा, अशोक कुमार जीनगर, एनसीसी केयर टेकर ऑफिसर अशोक कुमार धोबी,शिमला,शिला टेलर, नीलकमल पटवा,अक्षय पहाड़िया अमित शर्मा ,रमेश मीणा आकांक्षा जीनगर,काव्य खंडेलवाल विद्यालय शिक्षक ,छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।