Dark Mode
उपखण्ड की निम्बी खुर्द सीनियर स्कूल की एसडीएमसी ने पेश की मिसाल, अव्वल घोषित

उपखण्ड की निम्बी खुर्द सीनियर स्कूल की एसडीएमसी ने पेश की मिसाल, अव्वल घोषित

डीडवाना.  उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निंबी खुर्द की स्कूल डेवलपमेंट मैनेजमेंट कमेटी को सर्वश्रेष्ठ एसडीएमसी घोषित किया गया है। इस अवसर पर नागौर के मुख्य ज़िला शिक्षा अधिकारी मुंशी खां,एडीपीसी बस्तीराम सांगवा,नागौर की मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अमिता बागड़ी ने संस्था प्रधान इलियास खान को स्मृति चिन्ह ₹51हज़ार का चेक और प्रशस्ति पत्र भेंट किया। इस मौके पर मुंशी खान ने कहा कि समाज और ग्रामीणों के सहयोग से इस सरकारी विद्यालय में जो संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं वह प्रशंसनीय है। संस्था प्रधान इलियास खान ने अपने स्टाफ ग्रामीणों और भामाशाह को धन्यवाद दिया और कहा कि इन सब ने मिलकर एक साधारण सरकारी स्कूल को जिले भर के लिए मिसाल बना दिया है कार्यक्रम में कई शिक्षाविद और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!