Dark Mode
भारतीय पब्लिक स्कूल में 67वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा दिन

भारतीय पब्लिक स्कूल में 67वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा दिन

सीकर। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 67 वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट 19 वर्ष छात्र वर्ग प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को सांवली रोड़ स्थित भारतीय शिक्षण संस्थान में 12 टीमों के बीच मैच खेला गया। जिसमें पहला मैच सिरोही बनाम दौसा टीम के बीच खेला गया। जिसमें दौसा टीम विजेता रही। दूसरा मैच जोधपुर ग्रामीण बनाम कोटा के बीच खेला गया। जिसमें जोधपुर ग्रामीण टीम विजेता रही। तीसरा मैच नागौर बनाम जयपुर ग्रामीण के बीच खेला गया। जिसमें जयपुर ग्रामीण टीम विजेता रही। चौथा मैच शाहपुरा बनाम बाड़मेर के बीच खेला गया। जिसमें बाड़मेर टीम विजेता रही। पांचवा मैच बांरा बनाम जैसलमेर के बीच खेला गया। जिसमें जैसलमेर टीम विजेता रही। छठा मैच केकड़ी बनाम डीग के मध्य खेला गया। जिसमें डीग टीम विजेता रही। सांतवा मैच सवाई माधोपुर बनाम डीडवाना-कुचामन के बीच खेला गया। जिसमें सवाईमाधोपुर टीम विजेता रही। आठवाँ मैच बूंदी बनाम झुन्झुनूं के बीच खेला गया। जिसमें झुन्झुनूं टीम विजेता रही। नवाँ मैच जालौर बनाम राजसंमद के बीच खेला गया। जिसमें जालौर टीम विजेता रही। दसवाँ मैच भीलवाड़ा बनाम धौलपुर के बीच खेला गया। जिसमें भीलवाड़ा टीम विजेता रही। ग्यारवाँ मैच अजमेर बनाम खैरतल-तिजारा के बीच खेला गया। जिसमें खैरतल-तिजारा टीम विजेता रही। बारहवाँ मैच बीकानेर बनाम सलूम्बर के बीच खेला गया। जिसमें बीकानेर टीम विजेता रही। विजेता टीम को संस्था के वाईस चैयरमैन डॉ. शीशराम रणवाँ, खेल प्रभारी दिनेश माथुर , निदेशक राजेन्द्र ढ़ाका, श्रीमान सशील कुमार शर्मा, प्रशासनिक निदेशक ,प्रिंसिपल रीटा शर्मा ने अगले चरण में प्रवेश करने पर बधाई दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!