राजपूत समाज का द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न
राजपूत समाज पर हम सब को गर्व है-जिला प्रमुख
टोंक। जिले के उनियारा कस्बे में स्थित एक विवाह स्थल में श्रीराजपूत समाज जागृति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रमुख सरोज बंसल ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्होने वर-वधूओं को आर्शीवाद देते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि राजपूत समाज पर हम सब को गर्व होना चाहिए, क्योंकि राजपूत समाज ने हमेशा अबला नारियों, पिछड़ा वर्ग एवं देश की सुरक्षा करने का काम किया है। उन्होने कहा कि जब-जब भी भारत वर्ष पर संकट आया, तब राजपूत सरदारों ने एक होकर इस देश एवं समाज की रक्षा की है। उन्होने सामूहिक विवाह आयोजन समिति को धन्यवाद दिया। इस विवाह सम्मेलन में एक जोड़े का हुआ विधवा पुनर्विवाह आकर्षण का केन्द्र रही, जो पूरे राजस्थान में उनियारा के राजपूत समाज ने एक मिसाल पेश की है । इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष शिवराज सिंह नरूका, उप-जिला प्रमुख प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह राणावत, पूर्व जिला परिषद सदस्य अजय सिंह बावड़ी, नंद सिंह, राजेश सिंह, भीम सिंह, भूपेंद्र सिंह एवं खेम सिंह आदि मौजूद रहे।