Dark Mode
होम वोटिंग का दूसरा चरण 20 से

होम वोटिंग का दूसरा चरण 20 से

बारां। विधानसभा चुनाव के तहत बुजुर्ग व विशेष योग्यजन मतदाताओं के लिए होम वोटिंग का दो दिवसीय दूसरा चरण 20 नवंबर से प्रारंभ होगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसएन आमेटा ने बताया कि होम वोटिंग के माध्यम से पहले चरण में 19 नवंबर तक घर-घर पहुंचकर वृद्ध व दिव्यांग मतदाताआंे से मतदान दलों द्वारा मतदान करवाया जा रहा हैै। पहले चरण में अनुपस्थित रहने वाले मतदाताओं से दूसरे चरण में मतदान कराया जाएगा। जिले में बुजुर्ग व दिव्यांग श्रेणी के कुल 622 पात्र मतदाताओं ने होम वोटिंग के लिए आवेदन किया हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!