Dark Mode
द्वितीय प्रांतीय केबिनेट मीटिंग 29 को अजमेर में

द्वितीय प्रांतीय केबिनेट मीटिंग 29 को अजमेर में

अजमेर । लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 की द्वितीय प्रांतीय केबिनेट मीटिंग 29 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से प्रांतपाल लायन डॉ संजीव जैन , जोधपुर की अध्यक्षता में अजमेर में अयोजित की जायेगी । एडिशनल डिस्ट्रिक मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि मीटिंग लायंस क्लब अजमेर के आतिथ्य में जयपुर रोड स्थित राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के राजीव गांधी ऑडिटोरियम सभागार में आयोजित होगी । कार्यक्रम संयोजक एवम उपप्रांतपाल द्वितीय लायन रामकिशोर गर्ग ने बताया कि इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक लायन अरुणा ओसवाल होंगी । क्लब अध्यक्ष लायन पी के शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रांत के संभागीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, केबिनेट मेंबर, माइक्रो केबिनेट , पूर्व प्रांतपालगण सहित लायन सदस्य मौजूद रहेंगे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!