मतगणना दल एवं माइक्रो आब्जर्वर का द्वितीय रेण्डमाईजेशन आज
बारां। विधानसभा चुनाव के तहत मतगणना केन्द्र पर नियुक्त किए जाने वाला मतगणना दल एवं माइक्रो ऑब्जर्वर का द्वितीय रेंडमाइजेशन शुक्रवार को प्रातः 11 बजे 1 दिसंबर 2023 को मिनी सचिवालय के सभागार में किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसएन आमेटा ने बताया कि मतगणना दल एवं माइक्रो ऑब्जर्वर का रेण्डमाईजेशन केन्द्रीय चुनाव पर्यवेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारियों, राजनीतिक दलों व अभ्यर्थियों मौजूद रहेंगे।