लॉयन्स क्लब एवं किंग्स के द्वारा द्वितीय जोन एडवाइजरी का आयोजन
बहरोड़। लायंस क्लब व लायंस क्लब बहरोड़ किंग्स ने संयुक्त रूप से द्वितीय जॉन एडवाइजरी मीटिंग का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन सतनारायण अग्रवाल एवं राकेश रोहिल्ला ने की तथा मुख्य अतिथि जॉन चेयर पर्सन लायन ललित शर्मा रहे। द्वितीय एडवाइजरी मीटिंग के इस कार्यक्रम में चारों क्लब की पीएसटी एवं अध्यक्ष द्वितीय भी उपस्थित रहे। जॉन चेयर पर्सन लायन ललित शर्मा ने बताया कि चारों क्लब मिलकर भाईचारे से एवं आपसी समन्वय के द्वारा पूर्ण लगन के साथ सेवा गतिविधियों में संलग्न है। लायंस क्लब बहरोड के अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल ने आने वाली रीजन कांफ्रेंस के विषय में सभी सदस्यों को विस्तार से बताया कि यह कार्यक्रम लायंस क्लब बहरोड होस्ट कर रहा है आप सभी सदस्य सपरिवार इस कार्यक्रम में उपस्थित हो। लायंस क्लब किंग के अध्यक्ष राकेश रोहिल्ला ने सभा की समाप्ति की एवं मंच का संचालन किया और सभी सचिवों ने अपना सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं कोषाध्यक्षो ने अपने कोष का विवरण सदन के पटल पर रखा। इस कार्यक्रम में लायंस क्लब रॉयल के अध्यक्ष हर्षित जैन, लियो क्लब के अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, उपाध्यक्ष लायन राजेश गुप्ता, सचिव रतन लाल यादव, मुकेश यादव, हंसराज यादव, राकेश अग्रवाल, एमजेएफ दिनेश अग्रवाल एवं अन्य लॉयंस उपस्थित रहे।