Dark Mode
सचिव ने किया  रैन बसेरा का औचक निरीक्षण

सचिव ने किया  रैन बसेरा का औचक निरीक्षण

 सीकर।  राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार धर्मराज मीणा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश द्वारा मुख्यालय पर रेल्वे स्टेशन के पास स्थित रैन बसैरो/आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान निरीक्षण रैन बसेरा स्थल पर साफ-सफाई, ठहरने वाले व्यक्तियों के लिए खाने-पीने, प्राथमिक चिकित्सा कीट, स्नान हेतु मौसमानुकुल पानी की व्यवस्था, 02 वर्ष से छोटे बच्चों हेतु विशेष भोजन की उपलब्धता, पुरूषों एवं महिलाओं के लिए पृथक-पृथक रहने, बेघर परिवार का , यथा संभव, एक साथ ठहरने आदि से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही मौसमानुसार पर्याप्त मात्रा में दरी, गद्दे, चादर, तकिया, कम्बल, रजाई आदि की समुचित व्यवस्था करने हेतु सचिव द्वारा निर्देशित किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!