सचिव ने किया ग्रुप विजिट
स्काउट गाइड गतिविधि संचालित करने के दिए निर्देश
पलसाना। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय एवं मंडल मुख्यालय के वार्षिक कार्यक्रम अनुसार पलसाना के सचिव एवं ट्रेनिंग काउंसलर पवन कुमार शर्मा के द्वारा विभिन्न विद्यालयों में ग्रुप विजिट किया गया। प्रभारी सहायक जिला आयुक्त राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि सचिव पवन कुमार शर्मा द्वारा सुंदरपुरा ,मंडा, मदनी माजीपुरा ,गोरधनपुरा के राजकीय एवं निजी तथा विद्यालयों में ग्रुप विजिट कर विद्यालय में स्काउट गाइड गतिविधियों को सुचारू ढंग से संचालित करवाने की बात पर जोर दिया ।उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्काउटिंग से जुडने की बात कही। इस दौरान इन्होंने स्काउटर पप्पू लाल मीणा को स्काउट मास्टर बेसिक कोर्स प्रशिक्षण शिविर का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं हाल ही में प्रशिक्षण प्राप्त गाइडर पूजा कुमावत को गाइड की यूनिट भी तैयार करने के लिए परामर्श दिया । आगामी समय में आयोजित होने वाले स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर एवं स्थानीय संघ प्रतियोगिता रैली में सहभागिता करने के लिए भी जानकारी दी। प्रधानाचार्य धर्मचंद मीणा ने बच्चों को उपयोगी जानकारी देते हुए नामांकन पर जोर दिया। इस मौके पर वरिष्ठ अध्यापक विजयपाल धायल ,आनंद कुमार जांगिड़ ,मीनाक्षी कुमारी, किशन लाल मीणा ,स्काउटर पप्पू लाल मीणा ,गाइडर पूजा कुमावत आदि मौजूद थे।