Dark Mode
प्रभारी सचिव ने किया सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय का निरीक्षण

प्रभारी सचिव ने किया सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय का निरीक्षण

चित्तौड़गढ़। जिले के प्रभारी सचिव भानु प्रकाश एटरू ने शनिवार को सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न वार्डो व विभागों का निरीक्षण कर चिकित्सालय स्टाफ, दवाइयों की उपलब्धता, उपकरणों, मशीनों की स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सालय में पर्याप्त दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने, विभिन्न कक्षों को सुव्यवस्थित करने, मरीज को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू. अ.) सुरेंद्र पुरोहित, तहसीलदार महिपाल कलाल, पीएमओ दिनेश वैष्णव सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!