प्रभारी सचिव पहुंचे राहत शिविर में, लिया जायजा
भुसावर . बढ़ती मॅहगाई से त्रस्त आमजन को मॅहगाई से राहत दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दस जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लोगों के लिये लगाए जा रहे शिवरो के दौरान नगर पालिका क्षेत्र मैं आयोजित शिविर का निरीक्षण करने प्रभारी सचिव टी रविकान्त भुसावर कस्बे के रघुनाथ बाग में आयोजित शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे जहां उपस्थित महिला पुरुषों से कैंप के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होंने अपने साथ लाए हुए दस्तावेजों व अन्य सुविधाओं जिनके लिए कैंप लगाए गए हैं जानकारी प्राप्त की। प्रभारी सचिव ने शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों अधिकारियों से कार्य निष्पादन की जानकारी लेते हुए दिशा निर्देश दिए !
संभागीय आयुक्त सावरमल वर्मा ने
पात्र लोगों को रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी , बिजली की 100 यूनिट फ्री, पशुओं का बीमा, खाद्य किट सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी! इस अवसर पर उपखंड अधिकारी हेमराज गुर्जर, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता प्रकाश जाटव, पालिका अधिशासी अधिकारी योगेश कुमार पिप्पल, ओम दत्त गौड, सार्वजनिक निर्माण विभाग सहायक अभियंता रामबाबू पशु चिकित्सा अधिकारी सुरेश धाकड़, नगर पालिका पार्षदों सहित शिविर में कार्य के लिए आये महिला पुरुष उपस्थित रहे !