Dark Mode
प्रभारी सचिव ने की बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

प्रभारी सचिव ने की बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

चित्तौड़गढ़। शासन सचिव एवं आयुक्त, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा जिले के प्रभारी सचिव श्री वी. सरवण कुमार ने शनिवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बजट घोषणा वर्ष 2024-25 एवं 2025-26, फ्लैगशिप योजनाओं तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला कलक्टर आलोक रंजन ने विभागवार बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं एवं विभागीय योजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी । इसमें भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, कार्यों की वर्तमान स्थिति, लंबित प्रकरणों तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। प्रभारी सचिव ने समीक्षा के दौरान कहा कि राज्य सरकार की बजट घोषणाएं एवं फ्लैगशिप योजनाएं आमजन से सीधे जुड़ी हुई हैं, इसलिए इनके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा में कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज लंबित प्रकरणों पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का शीघ्र एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने जिले की कानून एवं शांति व्यवस्था के संबंध में प्रभारी सचिव को विस्तृत जानकारी दी तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की जा रही तैयारियों से अवगत कराया। बैठक में उपवन संरक्षक राहुल झांझड़िया, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ.) रामचंद्र खटीक, अतिरिक्त जिला कलक्टर रावतभाटा विनोद कुमार मल्होत्रा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!