Dark Mode
सचिव ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण

सचिव ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण

सीकर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीकर धर्मराज मीणा ने मंगलवार को जिला कारागृह का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कुल 252 बंदीगण कारागृह में उपस्थित मिले वहीं सचिव मीणा द्वारा जेल मैनुअल बंदियों को मिलने वाले भोजन, चिकित्सा की सुविधाओं के बारें में जानकारी प्राप्त की।  सचिव मीणा ने निरीक्षण के दौरान रसोई घर, बैरकों का जायजा लिया तथा स्वयं रूबरू होकर कारागृह में दी जाने वाली सुविधा, कमियों एवं उनके न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों के बारें में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कारागृह में पायी कमियों को सुधार के लिए कारापाल को आवश्यक दिशा—निर्देश दिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!