Dark Mode
कैदियो की आयु जाँच के लिए सचिव ने किया जेल निरीक्षण

कैदियो की आयु जाँच के लिए सचिव ने किया जेल निरीक्षण

 

रतनगढ़।राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार राज्य के जेलो में बंद ऐसे कैदी जो अपराध के समय नाबालिग थे, की विधिक सहायता हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चूरू जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शरद व्यास ने आज शनिवार सुबह उपकारागृह रतनगढ़ का निरीक्षण किया और जेल में बंद विचाराधीन कैदियों की उम्र के विषय में कैदियों से च्यक्तिगत पूछताछ कर जाँच की। इस कार्यक्रम में जेल निरीक्षण अधिवक्ता संजय कटारिया, सामाजिक कार्यकर्ता संतोषबाबू इंदौरिया, पैरा लीगल स्वयंसेवी नौरंगलाल प्रजापत व न्यायलय कर्मचारी लक्ष्मी गहलोत ने सहयोग किया। सचिव शरद व्यास ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नाबालिग बंदियों के कानूनी अधिकारों के विषय में बंदियों को जानकारी दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!