Dark Mode
सचिव विक्रम सिंह भाटी ने की मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह, रामासिया का किया विजिट

सचिव विक्रम सिंह भाटी ने की मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह, रामासिया का किया विजिट

पाली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली सचिव, विक्रम सिंह भाटी, अपर जिला न्यायाधीश द्वारा रिद्धी सिद्धी सेवा संस्थान द्वारा संचालित मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह, रामासिया की विजिट की गई।
सचिव भाटी द्वारा आश्रम में भोजन-पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पुनर्वास करने की प्रक्रिया इत्यादि के संबंध में जानकारी ली। दौराने विजिट रसोई की सफाई, कमरों की सफाई, स्नानघर एवं शौचालयों की साफ-सफाई, गर्मी के मौसम के अनुकूल व्यवस्था उचित पाई गई। पुनर्वास गृह में बालकों को संतुलित पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाया जाता है। केयरटेकर निकी सागर ने बताया कि पुनर्वास गृह में मंदबुद्धि बच्चों के आवास, भोजन, शिक्षण एवं योगा की निशुल्क सुविधा उपलब्ध हैं। सचिव भाटी ने पुनर्वास गृह से मानसिक विमंदित बच्चों के पुनर्वास के संबंध में भी जानकारी ली। साथ ही पुनर्वास गृह में मिलने वाली सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं तक बालकों की पहुंच सुगम रखने, समय-समय पर बालकों की चिकित्सकीय जांच करवाने के निर्देश दिए गए।इस दौरान पुनर्वास गृह प्रबंधक निकी सागर, जीवनराम, सुरक्षाकर्मी चेतन कुमार, कुक दरिया देवी आदि उपस्थित रहें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!