नाहरगढ़ सीएचसी पर सेक्टर मीटिंग का आयोजन
नाहरगढ़. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाहरगढ़ पर बुधवार को सेक्टर मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें कस्बे समेत क्षेत्र की सभी आशा एएनएम मौजूद रहे। सीएचसी प्रभारी डॉ हरीश नागर ने मौसमी बीमारियों व मलेरिया से सम्बंधित जानकारी देते हुए बचाव और बेहतर उपचार हेतु सुझाव दिये। वही वरिष्ठ लेब टेकनीशियन देवेंद्र गोठवाल ने भी मलेरिया एक्टिविटी के बारे विस्तारपूर्वक बताया और फील्ड से स्लाईड बनाने पर जोर दिया। पीएचएस रामेश्वर दयाल ने बताया कि बेठक के दौरान क्षेत्र में आयोजित होने वाले महंगाई राहत कैम्प की पूरी तैयारी कर ली हैं साथ ही रामेश्वर दयाल ने आरंभिक बाल्यविकास के बारे में बताया। इस दौरान ईसीडी कीट का वितरण किया गया।