टिब्बी में सैक्टर बैठक का आयोजन
हनुमानगढ़। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खण्ड टिब्बी की मासिक सैक्टर बैठक का आयोजन आज सीएचसी टिब्बी में बुधवार प्रात: 11 बजे किया गया। बैठक में जिला स्तर से डीएनओ सुदेश जांगिड़, डीएसी संदीप कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉ. मांगीलाल छीम्पा, बीपीएम मनोहरसिंह, सीएचओ, एएनएम, आशा उपस्थित रहे।
डीएनओ सुदेश जांगिड़ ने पीसीटीएस ऐप के बारे में बताया एवं आ रही समस्याओं का निराकरण करवाया। एनसीडी स्क्रीनिंग के बारे में समस्त स्क्रीनिंग करने और फॉलोअप करने के लिए पांबद किया। उन्होंने टारगेट अनुसार आभा आईडी बनाने के लिए निर्देशित किया तथा लेबल रूम के स्टाफ को प्रसव वाच का प्रशिक्षण दिया। डीएसी संदीप कुमार ने समस्त आशाओं को टोबेको फ्री यूथ अभियान में ग्राम स्वास्थ्य समिति की बैठक बुलाकर नारा लेखन के लिए आदेशित किया। उन्होंने कहा कि कलेण्डर अनुसार मौसमी बीमारियों का प्लान बनाकर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिशु एवं मातृ मृत्यु की सूचना ओडीके ऐप पर दर्ज कराएं। डॉ. मांगीलाल छीम्पा ने अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली।