बैंकिंग जागरूकता बीमा के माध्यम से किया महिलाओं को सुरक्षित
झालावाड़. झालावाड़ जिले के पिड़ावा उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटड़ी मुख्यालय में मंगलवार को क्रिसिल फाऊंडेशन द्वारा मनरेगा कार्य स्थल पर मनरेगा लंच समय पर बैंकिंग जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया.जिसमें सरपंच हरिराम गोचर के प्रयासों के चलते हुए सभी मनरेगा कार्य स्थल से मनरेगा को लंच के दौरान सैकड़ों मनरेगा मजदूरों ने भाग लिया गया. सेंटर मैनेजर दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि, भारतीय रिजर्व बैंक के सहयोग से क्रिसिल फाउन्डेशन के द्वारा संचालित मनी वाइस वित्तीय साक्षरता,केंद्र पिड़ावा द्वारा लोगो को बैंकिन संबंधित जानकारियां एव फ्रॉड से बचने के लिए लोगो को जाग्रत किया जा रहा है। जिसमे प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधान मंत्री दुर्दघटना बीमा, के साथ ही अटल पेंशन योजना की जानकारी दी और लोगो को ज्यादा से ज्यादा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत करवाया गया। और बीमे का लाभ केसे लेना है साथ ही क्या क्या डॉक्यूमेंट कितने समय में बैंक में देना है और चिरंजीवी में 5 से बढ़कर 10 लाख कर दिया ,दुर्घटना बीमा जो 5 दुर्घटनाओं को कवर केसे करेगा जानकारी दी और बताया की, अब दुर्घटना में मृत्यु होने पर 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रूपये तक दिया जायेगा। साथ ही, आपसे ग्राहक की क्या क्या जिम्मेदारियां होती है, बताया और सिविल केसे अच्छे से बनाए रखना हे, बताया, ब्रांच मेनेजर मुकेश जी ने बैंक सम्मबंधित सहयोग की बात कही और प्रिंट की समस्या का समाधान किया। ने बैंक सम्बंधित जानकारी और सहयोग की हर संभव मदद करने के पूरा सहयोग देने की बात कही है, साथ ही, खुद के खाते में मिनिमम बैलेंस रखने का लोगो से आग्रह किया, जिसमे, डीइओ निर्मला,सरपंच हरिराम गोचर,मीडिया से जिला संवाददाता पंजाब केसरी ओम प्रकाश शर्मा,पत्रकार राहुल राठौर,मेट पायल वैष्णव,महावीर,नंदराम, शोभाबाई, सहित सैकड़ों लोगों उपस्थित रहे।