Dark Mode
Raman Science Center को बम विस्फोट की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा चाक-चौबंद

Raman Science Center को बम विस्फोट की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा चाक-चौबंद

नागपुर के रमन साइंस सेंटर को बम विस्फोट की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। गणेशपेठ थाने के एक अधिकारी ने कहा कि धमकी भरा ईमेल शुक्रवार को प्राप्त हुआ था और बम निरोधक दस्ते व अन्य सुरक्षा इकाइयों को परिसर की गहन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

उन्होंने कहा, “हमने आसपास के क्षेत्र में खोजबीन तेज कर दी है और गश्त के लिए अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया है।” रमन साइंस सेंटर का नाम नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिक विज्ञानी चंद्रशेखर वेंकट रमन के नाम पर रखा गया है, यह मुंबई में नेहरू विज्ञान केंद्र से संबद्ध है। छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय, भायखला चिड़ियाघर और मुंबई के कई अन्य महत्वपूर्ण स्थलों को भी शुक्रवार को ऐसे बम धमकी वाले ईमेल मिले।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!