सीमा अग्रवाल हुई सम्मानित
सीकर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला सीकर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में वर्ष 2022 में बीएड करने पर सीमा अग्रवाल को सम्मानित किया गया,2000 में बीए की पढ़ाई पूर्ण करने के 22 वर्ष बाद फिर से पढ़ाई करके बीएड की डिग्री प्राप्त की।अग्रवाल के पति पशु पालन विभाग में डिप्टी डायरेक्टर हैं,और उनके दोनो बच्चे इंजीनियरिंग कर रहे हैं।