हिम्मतपुरा गांव से स्वामित्व योजना के तहत शुरू हुआ सीमाज्ञान
स्पष्ट सीमा ज्ञान के बाद आपसी झगड़े हो सकेंगे खत्म: सुंडा
नवलगढ. क्षेत्र के मुकुंदगढ़. कस्बे में राज्य सरकार व केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना के तहत आबादी भूमि का सीमाज्ञान और गांवों के अपडेट नक्शे बनाने का काम आधुनिक ड्रोन तकनीत से शुरू हो गया है। मंगलवार को नवलगढ़ प्रधान दिनेश सुंडा ने ग्राम पंचायत देवगांव नूआं के राजस्व गांव हिम्मतपुरा से इसका शुभारंभ किया और योजना की जानकारी दी। इस मौके पर प्रधान दिनेश सुंडा ने बताया कि इस योजना के तहत गांवों की आबादी, गैर आबादी क्षेत्र का सीमा ज्ञान तो होगा ही। साथ ही अतिक्रमणों के बारे में भी स्पष्ट जानकारी मिलेगी। गांवों में सीमा ज्ञान को लेकर आपसी झगड़े बढ़ रहे है। ऐसे में इस योजना के तहत जब गांवों का अपडेट नक्शा बनेगा। तो इन झगड़ों को खत्म होने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि नवलगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के हर गांव का स्वामित्व योजना के तहत अपडेट नक्शा तैयार होगा। उन्होंने बताया कि इस अपडेट नक्शे से गांव के विकास में भी सहयोग मिलेगा। इस मौके पर भारतीय सर्वेक्षण विभाग के ड्रोन इंचार्ज जसवीरसिंह, नवलगढ़ पंचायत समिति विकास अधिकारी राकेश शर्मा, सरपंच ज्ञानप्रकाश डुडी, अतिरिक्त विकास अधिकारी शीशराम मीणा, सहायक विकास अधिकारी जगदीशप्रसाद, सहायक विकास अधिकारी देवीदत्त शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी उमाशंकर, कनिष्ठ सहायक सुनिता जेजूसर, मंडल अध्यक्ष शंकर कपूरिया, देवकरण सिंह, प्रताप, मदन जांगिड़, सीताराम जांगिड़, हरिराम पूनियां, रवि पूनियां, दिलीप अध्यापक, महेंद्र सिंह, महावीर जांगिड़, सुभाष, श्रीराम, प्रदीप, सुलतानसिंह, संदीप, प्रताप पूनियां, वीरबहादुर, शंकरलाल, विनोद, रणवीर, सुरेंद्र, अनिल, रौनक कपूरिया, अजय मीणा व अनिल कालेर आदि मौजूद रहे।