Dark Mode
रतनगढ़ आज आयेंगी सीमा मिश्रा

रतनगढ़ आज आयेंगी सीमा मिश्रा

रतनगढ़ । गायन के क्षेत्र में नई उभरती प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से मरू कोकिला सीमा मिश्रा एवं सम्पर्क क्रांति परिवार जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में मेगा टेलेंट हंट 'स्वर माधुरी- स्वर साधकों की खोज' आयोजित किया जा रहा है। इस टेलेंट हंट को प्रभावी बनाने के लिए ख्यातिलब्ध गायिका सीमा मिश्रा, सम्पर्क कांति परिवार के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. प्रकाश छबलानी एवं सम्पर्क क्रांति परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव विनायक शर्मा आज बुधवार 11 बजे गांधी बाल निकेतन में स्थानीय कलाकारों एवं संगीत प्रेमियों से रूबरू होंगे। निकेतन के संगीत प्रशिक्षक महेश कत्थक ने बताया कि प्रतियोगिता शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत, सुगम संगीत के रिकॉर्डेड एवं अनरिकॉर्डेड के चार वर्गों में आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता में बालवर्ग, तरूण वर्ग एवं युवा वर्ग को शामिल किया जायेगा टेलेंट हंट के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 नवम्बर निर्धारित की गई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!