सीमा ने संभाला कुलसचिव का पदभार
नवनियुक्त कुलसचिव सीमा शर्मा ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया है l उन्होंने कुलपति प्रो अनिल कुमार शुक्ल से ओपचारिक भेट की l कुलसचिव सीमा शर्मा के पदभार ग्रहण करने पर विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष उमाशंकर शर्मा व सहायक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बजरंग लाल ढाका ने तथा विश्वविद्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों ने सीमा शर्मा का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया l इस मौके पर वित्त नियंत्रक पद्मिनी सिंह, उपकुलसचिव सुनील कुमार टेलर, उप कुलसचिव दिग्विजय सिंह चौहान , सहायक कुलसचिव सूरजमल राव, डॉ मदन मीना,पवन माथुर,सुभाष शर्मा ,धनराज टेलर सीनियर लेखाधिकारी व अन्य अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे l