Dark Mode
महिला कृषकों को दिया सहगल फाऊंडेशन व ऐशलैंड ने  प्रशिक्षण,

महिला कृषकों को दिया सहगल फाऊंडेशन व ऐशलैंड ने  प्रशिक्षण,

पदमपुर .   कृषि विज्ञान केंद्र  पर  सहगल फाउंडेशन व ऐशलैंड की और से महिलाओं को आत्मनिर्भर संकल्प के साथ दिया परीक्षण , महिलाओं को खेती-बाड़ी पशुपालन और गृह वाटिका व पोषण के बारे  दी महत्वपूर्ण विस्तृत जानकारी , केंद्र के प्रभारी डा० भूपेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि  महिलाएं आज हर क्षेत्र में  आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं ।  महिलाओं को कृषि प्रशिक्षण  मिलने से निश्चय ही वो  खेतीबाड़ी में जुड़ आत्मनिर्भर बनेंगी ।
डा० हरजिंदर सिंह ने महिला किसानों को फसलों में होने वाली सामान्य बीमारियां व उनके रोकथाम के तरीकों के बारे में जानकारी दी ।
गृह विज्ञान विशेषज्ञ सीमा चावला महिलाओं को गृह वाटिका व पोषण के बारे में जानकारी दी ।
 डा०  बबलू शर्मा ने मिट्टी जांच के महत्व के बारे में बताया कि मिट्टी जांच के द्वारा हम संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रबंधन कर सकते हैं। इस इस प्रशिक्षण से जुड़ी प्रश्नोत्तरी भी की गई जिसमें सही जवाब देने वाली महिला किसानों को पुरस्कृत किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से  60 महिला किसानों ने भाग लिया। सहगल फाऊंडेशन की टीम से पवन कुमार , नरेंद्र पूनिया, रमेश कुमार, दिनेश कुमार मोर्या, आकाश सैनी, हिमांशु सक्सैना शामिल रहें ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!