Dark Mode
सिफर्ट का शतक, नाइट राइडर्स पर भारी पड़ा 211 का लक्ष्य

सिफर्ट का शतक, नाइट राइडर्स पर भारी पड़ा 211 का लक्ष्य

त्रिनिदाद। कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2026 के 17वें मैच में सेंट लूसिया किंग्स ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स को 36 रन से हरा दिया। सेंट लूसिया की जीत में पारी की शुरुआत करने आए विस्फोटक बल्लेबाज टिम सिफर्ट के विस्फोटक शतक की अहम भूमिका रही। ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में त्रिनबागो नाइट राइडर्स को जीत के लिए 212 रन का विशाल लक्ष्य मिला था, लेकिन बड़े लक्ष्य के सामने टीम लड़खड़ा गई और 20 ओवर में 6 विकेट पर 175 रन बना सकी। त्रिनबागो के लिए छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए दिग्गज ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड ने विस्फोटक तूफानी अर्धशतक लगाया, लेकिन उसका फायदा टीम को नहीं हुआ। पोलार्ड ने 26 गेंदों पर 5 छक्के और 6 चौकों की मदद से 65 रन की पारी खेली। इसके अलावा पारी की शुरुआत करने आए कोलिन मुनरो ने 35 गेंदों पर 2 छक्के और 6 चौकों की मदद से 48 रन बनाए। सुनील नरेन ने भी 14 गेंदों पर 25 रन बनाए।
कप्तान निकोलस पूरन (0), मैथ्यू ब्रिट्जके (0) और मैथ्यू ट्रॉम्प की 26 गेंदों पर खेली गई 15 रनों की पारी त्रिनबागो की हार का मुख्य कारण रही।
सेंट लूसिया किंग्स के लिए कप्तान रोस्टन चेज ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। मैथ्यू फोर्ड, जोशुआ बिशप और कियोन गैस्टन ने 1-1 विकेट लिए।
इससे पहले, सेंट लूसिया किंग्स ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए थे। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज टिम सिफर्ट ने नाबाद शतक लगाया। दाएं हाथ के इस विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ने मात्र 61 गेंदों पर 5 छक्कों और 9 चौकों की मदद से नाबाद 105 रन की पारी खेली। इसके अलावा, चरिथ असलांका ने 21 गेंदों पर 33, जॉन कैंपबेल ने 17 गेंदों पर 27 और कामिल पूरन ने 17 गेंदों पर 25 रन बनाए।
त्रिनबागो नाइट राइडर्स की तरफ से सुनील नरेन, उस्मान तारिक और किरोन पोलार्ड ने 1-1 विकेट लिए।
टिम सिफर्ट प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!