अवैध देसी शराब के 181 पव्वे किये जप्त तीन आरोपी गिरफ्तार
वैर. स्थानीय पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करते 3 लोगों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से 181 पव्वे अवैध शराब के बरामद कर जप्त किए है, थानाधिकारी प्रेम सिंह भास्कर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मृदुल कछवाह भरतपुर के द्वारा अवैध शराब बनाने बेचने के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र वर्मा के निर्देशन में एवं सीताराम बैरवा सर्किल भुसावर के सुपर विजन में इलाके के कई स्थानों पर अवैध शराब बेचने बालों के विरूद्ध कार्रवाई की गई, थानाधिकारी भास्कर ने बताया मुखबिर द्वारा मुझे जैसे ही सूचना मिली टीम गठित कर अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करने के लिए भेजी गई, पहली टीम के प्रभारी धर्म सिंह नंबर 118 द्वारा झील चौराहे पर अवैध शराब ले जाते विक्रम सिंह पुत्र कुंदन जाटव 28 वर्ष निवासी खोरी को 62 पव्वे घुंघरू देसी शराब ले जाते गिरफ्तार किया, दूसरी टीम में बृजभान सिंह सहायक उपनिरीक्षक द्वारा गांव गोविंदपुरा में अवैध शराब विक्रेता रामेश्वर पुत्र बगुला जाती माली 35 वर्ष को 58 पव्वे कच्च्या नींबूडा सादा शराब के साथ गिरफ्तार किया , तीसरी टीम के प्रभारी गोपाल सिंह एससी नंबर 866 द्वारा झील तिराये की तरफ से शराब ले जाते दिनेश पुत्र कुंवर सिंह 35 वर्ष जाति जाटव निवासी खोरी को देसी शराब के 61 पव्वे के साथ गिरफ्तार किया गया, आरोपियों के पास से मिली अवैध शराब को जप्त किया गया व उनके विरुद्ध मुकदमा कायम कर कार्यवाही की गई,