Dark Mode
एनएमएमएस में चयनित छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

एनएमएमएस में चयनित छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

बहरोड़। संत बिहारी दास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माजरी कलां के पांच विद्यार्थियों का एनएमएमएस परीक्षा में चयन हुआ है। छात्रा अंशु, हर्षिता, तनीषा, दिव्या व छात्र योगेश का चयन हुआ है। छात्र-छात्राओं को कक्षा 12 तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए मिलेंगे। विद्यार्थियों को विद्यालय में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में छात्र छात्राओं के मालार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दिनेश यादव, उप प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सोनी, रोहिताश, जसवंत, वेदप्रकाश, ओमप्रकाश, रतन यादव, सत्यवीर, कृष्ण, उदय, सतीश, चंद्रभान, मुकेश, संगीता, नीलम, सुमन, बबीता, मुनेश, सुनीता, राजेंद्र, स्नेह, मंजू, अंजूबाला, राजेश, राकेश, राहुल व स्कूल स्टाफ मौजूद रहे। 

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!