Dark Mode
छात्राओं का फिन्डरब्रो और जीओजीत में चयन

छात्राओं का फिन्डरब्रो और जीओजीत में चयन

सीकर। सोभासरिया ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस की छात्रा वर्षा जैन और आशना जैन का रिक्रूटमेंट कम्पनी फिन्डरब्रो में एच. आर. एग्जीक्यूटिव एवं कामायनी माथुर का जीओजीत कम्पनी में फाइनेंसियल एडवाईजऱ के पद पर चयन हुआ है। ग्रुप के प्लेसमेंट ऑफिसर अब्दुल अज़ीज़ ने बताया कि एम.बी.ए. अन्तिम वर्ष की छात्राओं ने कम्पनी द्वारा आयोजित इंटरव्यू प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में अपनी प्रतिभा से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। छात्राओं को बेहतरीन वार्षिक पैकेज दिया जाएगा। प्रबंधन, प्राचार्य व रजिस्ट्रार ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!