महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों की चयन प्रक्रिया शुरू
झालावाड़. जिले की पंचायत समिति पिड़ावा मुख्यालय सुनेल के कार्यालय में अभिषेक चारण उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में चयन समिति द्वारा महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई. योग्यता और कार्यकाल : न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं अथवा समकक्ष होगीइसमें महात्मा गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर के प्रमाणपत्र धारक, स्काउट गाइड, एनसीसी प्रमाणपत्र धारक, सुरक्षा सखी मित्र, पूर्व बजट घोषणा में चयनित महात्मा गांधी सेवा प्रेरक व महिला एसएचजी को प्राथमिकता न्यूनतम आयु 21 व अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए। कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा• प्रेरकों को प्रतिमाह 4500 रुपए मानदेय दिया जाएगा। नियुक्ति ग्राम पंचायत और शहरी वार्ड स्तर पर होगी