Dark Mode
नशे से आत्म सम्मान में कमी आती है : घनश्याम मीणा

नशे से आत्म सम्मान में कमी आती है : घनश्याम मीणा

बामनवास। नव निर्मित जिला गंगापुर सिटी की नजदीकी तहसील बरनाला क्षेत्र में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी घनश्याम मीना द्वारा विभिन्न स्थानों पर शनिवार को नशे के विरुद्ध जनजागृति अभियान के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए।
सीनियर सेकेण्डरी स्कूल नारौली, एकलव्य स्कूल बरनाला एवं बरनाला बस स्टैंड पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। दिल्ली से आई नुक्कड़ नाटक की टीम ने नशे के दुष्प्रभावों को दर्शित करके नाटक के माध्यम से बताया कि नशे के कारण दुर्घटना, घरेलू हिंसा की घटनाएं, चिकित्सा समस्याएं एवं मृत्यु का जौखिम होता है और आर्थिक नुकसान को बढ़ावा मिलता है। वहीं नशा परिवार एवं दोस्तों के साथ संबंधों को प्रभावित कर भावनात्मक और सामाजिक समस्या भी उत्पन्न करता है। मादक पदार्थों का उपयोग हमारे स्वास्थ्य, सुरक्षा, शांति और विकास को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। इसके कारण हेपेटाइटिस बी और सी, तपेदिक जैसे रोगों में वृद्धि होती है। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आईपीएस अधिकारी घनश्याम मीना बामनवास ने कहा कि मादक पदार्थों पर निर्भरता के कारण आत्मसम्मान में कमी, निराशा, आपराधिक कार्रवाई और यहां तक कि आत्मघाती प्रवृत्ति उत्पन्न होती है। उन्होंने उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने,बच्चों को पारिवारिक संस्कार और पढ़ाई के बारे में भी उत्साहित किया और नशमुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का आहान किया। शंकरलाल मीना सिरसाली ने कहा कि सब नशे से दूर रहें और अपनों को भी दूर रखें। इसी में सब की भलाई और विकास है। इस अवसर पर हरिप्रसाद सुंदरी एवं बत्ती लाल ठेकेदार सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!