Dark Mode
सेल्फी अभियान

सेल्फी अभियान

रतनगढ़ । स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदाता जागरुकता हेतु सेल्फी अभियान चलाया गया। स्वीप प्रभारी  बी डी ओ पवन कुमार शर्मा ने बताया की ब्लॉक में 21 विभागों के कार्मिको द्वारा मतदान दिवस 25 नवम्बर के संबंध में जन जागरुकता के लिए सेल्फ़ी अभियान के माध्यम से सगला वोट देन न चाल्या का प्रचार किया गया। सभी मतदान केंद्रो पर सहज दृश्य स्थानों पर मतदान दिवस व समय को सुस्पष्ट अक्षरों में अंकित करवाया गया।  निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार मतदान दिवस  पर मतदान प्रक्रिया की वेबकास्टिंग भी की जायेगी इस हेतु मतदाताओ को भी जागरुक किया जा रहा है। इस अभियान में पंचायत समिति परिसर में सहायक विकास अधिकारी  संजय भोजक, लालचंद, मोहन सिंह, धनराज , बाल विकास विभाग से कंचन शर्मा, गायत्री, ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!