Dark Mode
बेजुबान पक्षियों के लिए लगाये परिंडे “सेल्फी विथ परिंडा” एक अभियान

बेजुबान पक्षियों के लिए लगाये परिंडे “सेल्फी विथ परिंडा” एक अभियान

कुचामन सिटी. इन्द्रा कॉलोनी बेजुबान पक्षियों के लिए लगाये परिंडे व *समाजसेवी बजरंग नायक* ने बताया कि गर्मियोंमें जैसे-जैसे पारा चढ़ता है, पक्षियों के लिए दाना-पानी ढूंढ पाना भी उतना ही मुश्किल होता है। ऐसे में कई बेजुबान पक्षी दाना-पानी नहीं मिलने की वजह से अपनी जिंदगी भी नहीं बचा पाते। साथ ही शहरीकरण बढ़ने से पक्षियों की जीवनचर्या और मुश्किल हो गई है। उनके लिए बेहतर जरुरी खाद्य सामग्री एवं पानी को ढूंढ पाने में कठिनाई से जीवन संकट में पड़ जाता है। कई बेजुबान पक्षी इस भीषण गर्मी में प्यास से छटपटाते हुए दम तोड़ देते हैं। *अपने मित्रों इंजि.सौरभ गौड़,अभिषेक,शुभम खींची,भैरू सिंह चारण (फौजी)* आदि को बताया की पक्षियों के लिए पानी उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे पानी की तलाश में ही दम तोड़ दें। इसकी शुरूआत आप स्वयं भी कर सकते हैं, बस एक परिंडा लगा कर। इसके लिए आप और आपकी कॉलोनी के अन्य लोग मिलकर इसे रोजमर्रा के कार्य के साथ जोड़ लें। इसके लिए आप एक परिंडा लगाए, जिससे पक्षियों को छाया के साथ-साथ पानी भी मुहैया हो सकेगा। यदि हम इस पुण्य काम को करने में अपनी सहभागिता निभाएंगे तो यकीनन, हजारों प्यासे पक्षियों की जान बचा पाएंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!